केंट स्टेशन पर बड़ा हादसा होते-होते टला 

मेरठ। कैंट स्टेशन पर सेना का जवान शराब के नशे में कार लेकर प्लेटफार्म में घुस गया। वहां से गुजर रही  ट्रेन के साथ-साथ कार चलाने लगा। वहां पर तैनात पुलिसकर्मी ने भाग कर आकर उसे साइड में किया। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टला। पुलिस ने कार व कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

देर शाम कैंट स्टेशन पर कार चालक नशे में कार लेकर प्लेटफार्म पर आकर खड़ा हो गया। इतनी ही देर में वहां से गुजर रही ट्रेन को देख उसके साथ-साथ गाड़ी चलाने लगा। वहां पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ने उसे देख भाग कर उसकी तरफ दौड़े और उसे रोका, और गाड़ी को साइड में लगवा दिया जिससे एक बड़ा हादसा होते हुए टल गय। पुलिस कर्मी ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर जीआरपी थाने ले गए जहां उससे पूछताछ की जा रही है।आरपीएफ ने इस पर मुकदमा लिखा गया है। आरोपी संदीप ढाका है जिसे गिरफ्तार कर लिया है


No comments:

Post a Comment

Popular Posts