युवक की गोली मारकर हत्या 

 बाइक सवारों ने मारी गाेली ,अस्पताल ले जाते समय मौत 

 मेरठ  । थाना सरधना के इकडी गांव में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आसपास के लोगों ने बताया कि घटना से पहले कुछ लड़कों से मृतक का झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी।जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक को गोली लगी थी। इसके बाद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। 

पूरा मामला रात 9.30 बजे लोकप्रिय रोड कब्रिस्तान का है।पुलिस के अनुसार इकड़ी रोड निवासी विनय 24 पुत्र रामपाल एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसके पिता रामपाल आर्मी से रिटायर होने के बाद सिंडिकेट बैंक में गार्ड के पद पर कार्यरत थे। जहां से वह रिटायर हुए हैं। विनय उनका इकलौता पुत्र था। उसकी पांच साल पहले शादी हुई थी। उसके एक बेटी और एक बेटा है।शुक्रवार को वह अपने कुछ जानने वालों के साथ कब्रिस्तान के पास खड़ा था। आसपास के लोगों ने बताया कि उसका किसी के साथ झगड़ा हो रहा था इसके बाद अचानक गोली चलने की आवाज आयी। जब तक लोग वहां पहुंचते बाइक सवार युवक वहां से फरार हो चुके थे।लोग मौके पर पहुंचे तो विनय के सिर में गोली लगी थी।मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल लेकर गए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी युवकों की तलाश कर रही है। मामले की अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts