पूर्व कृषि मंत्री राजा आनंद सिंह का निधन

गोंडा से 4 बार सांसद रहे, इंदिरा गांधी बुलाती थीं 'यूपी टाइगर'
गोंडा।उत्तर प्रदेश की राजनीति के टाइगर कहे जाने वाले पूर्व कृषि मंत्री और मनकापुर नरेश राजा आनंद सिंह का बीती देर रात लखनऊ में निधन हो गया। 87 वर्षीय राजा साहब बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
'यूपी टाइगर' का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह लखनऊ से उनके पैतृक आवास मनकापुर कोट लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों और लोगों की भीड़ उमड़ने लगी।
गोंडा की जनता के बीच आनंद सिंह अनु भइया के नाम से लोकप्रिय थे। वह पूर्वांचल की राजनीति के भीष्म पितामह माने जाते थे। कांग्रेस के टिकट पर चार बार 1971, 1980, 1984 और 1989 को सांसद बनकर संसद पहुंंचे। वो तीन बार लगातार सांसद बने।
2012 में समाजवादी पार्टी से गौरा विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद राजा आनंद सिंह को अखिलेश यादव सरकार में कृषि मंत्री बनाया गया। इस दौरान उन्होंने किसानों की ऋण माफी, बीज वितरण और फसल बीमा योजनाएं लागू कराई थीं। वे किसानों की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहते थे।
बेटे कीर्तिवर्धन सिंह वर्तमान में विदेश राज्यमंत्री
राजा साहब के पुत्र कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया इस समय भाजपा सांसद हैं और केंद्र सरकार में विदेश राज्य मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। राजा साहब की सपा सरकार से कैबिनेट बर्खास्तगी भी बेटे के भाजपा में आने के बाद हुई थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts