मेरठ की जन समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया
मेरठ। हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान प्रदेश मंत्री नगेन्द्र प्रताप सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें मेरठ की जनसमस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह एवं अन्तरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी विकास तोमर भी शामिल थे। इस शिष्टाचार मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने मुख्यमंत्री को मेरठ की विभिन्न जन समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके निराकरण की मांग की।
No comments:
Post a Comment