रैपिड ने जीता सवा करोड़ यात्रियों का दिल 

 दिल्ली-मेरठ रूट पर देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन बन रही यात्रियों की पहली पसंद

मेरठ। देश की पहली सेमी हाई स्पीड रैपिड ट्रेन इस वक्त दिल्ली-मेरठ रूट पर यात्रियों की पहली पसंद बनती जा रही है। ट्रेन अब तक सवा करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंच चुकी है। दिल्ली और मेरठ के बीच विश्वस्तरीय  यात्रा की गवाह बन रही यह अनोखी ट्रेन बहुत जल्द अपने पूरे 82 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर दौड़ना शुरू कर देगी। वर्तमान में चल रही कांवड़ यात्रा को देखते हुए एनसीआरटीसी पहले ही ट्रेन की फ्रीक्वेंसी में तब्दीली कर चुका है। ट्रेन अब हर 15 मिनट के स्थान पर हर 10 मिनट में यात्रियों के लिए उपलब्ध है।

बता दें कि रैपिड का संचालन फिलहाल न्यू अशोक नगर-आनंद विहार से मेरठ साउथ के बीच हो रहा है।  एनसीआरटीसी अधिकारियों का दावा है कि रैपिड के प्रति यात्रियों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है और दैनिक यात्रियों की संख्या में भी लगातार इजाफ़ा दर्ज किया जा रहा है। इसी के चलते रैपिड अब तक सवा करोड़ यात्रियों के आंकड़े को छू चुकी है। एनसीआरटीसी अधिकारियों का दावा है कि रैपिड की  सभी विश्व स्तरीय सेवाएं पूरे 82 किलोमीटर के कॉरिडोर पर यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। उल्लेखनीय है कि एनएच-58 पर कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र रूट डायवर्ट के चलते बड़ी संख्या में निजी वाहनों से दिल्ली जाने वाले लोग अब सीधे रैपिड सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। बता दें कि वर्तमान में रैपिड ट्रेनें कुल 11 स्टेशनों के बीच परिचालित हैं

No comments:

Post a Comment

Popular Posts