राज्यमंत्री दिनेश खटीक का हाल जानने के लिए पहुंचें जल शक्ति मंत्री , बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा
मेरठ।प्रदेश सरकार में जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को मेरठ के गंगानगर स्थित राज्य मंत्री दिनेश खटीक के आवास पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि राज्य मंत्री दिनेश खटीक का कुछ दिन पहले स्वास्थ्य बिगड़ गया था, इसलिए वह उनका हाल जानने आए हैं।
स्वतंत्र देव सिंह ने मेरठ में चल रहे कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जुलाई में बाढ़ आई थी, लेकिन इस बार स्थिति नियंत्रण में रही है। वह यह भी देखने आए हैं कि किसी किसान को कोई समस्या तो नहीं हुई है।अखिलेश यादव के मस्जिद में मीटिंग के मुद्दे पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह उनकी सरकार का मुद्दा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार वंशवादी और जातिवादी है। उन्होंने बताया कि भाजपा जब भी सरकार बनाती है, गरीबों की सेवा करने के लिए बनाती है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के सस्ते इलाज, पक्के मकान और राशन का पूरा ख्याल रखती है। राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस वंशवादी पार्टियां हैं। इनका कोई काम नहीं है।उन्होंने आरोप लगाया कि इन्होंने इतने साल देश को लूटा है। अब जनता सब कुछ जान चुकी है और इन्हें वोट नहीं दे रही है, इसलिए ये उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य विकास उपाध्याय और गंगानगर पार्षद भरत शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment