कोर्ट में लगी तारीख से लौट रहे गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या 

 हाशिमपुरा पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

मेरठ। मेरठ की  कानून व्यवास्था पूरी तरह से पटरी से उतरती नजर आ गयी है। बुधवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सुभाष नगर गली नम्बर 1 के पास कचहरी ई रिक्शा में घर पर जा रहे एक युवक की  शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। जिस स्थान बाइक  सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। वह आम रास्ता है। इसके बाद भी बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी समेत कई थानों की फोर्स मौेके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाहै। 

 घटना बुधवार शाम साढे पांच बजे की है फतेउल्लापुर निवासी 45 वर्षीय सलीम कचहरी किसी कार्य से गया हुआ था। शाम के समय ई रिक्शा में सवार होकर अपने घर पर जा रहा था। जैसे ही ई रिक्शा सुभाष नगर गली नम्बर 1 के पास पहुंची। तभी पीछे से बाइक  पर सवार होकर आए बदमाशों ने ई रिक्शा रूकवाकर सलीम सटा कर दो गोली मार दी। एक गोली गर्दन पर लगी दूसरी गोली कमर मे लगी। गोली लगते ही सलीम लहूलूहान होकर ई रिक्शा में गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गयी।लेकिन इसी बीच बाइक सवार मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, सीओ सिविल लाइन कई थानों की फोर्स मौके पर पर पहुंची। मोके पर फोरसिंक टीम को बुलाया गया। आनन फानन में सलीम को घायलावस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  बताया जा रहा है मृतक प्रोपट्री डीलर है।  जिस स्थान पर बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। 



 चौकी से चंद कदम दूरी पर दिया बदमाशों ने घटना को अंजाम  

 बाइक सवार बदमाशों ने जिस स्थान पर घटना को अंजाम दिया वहां से हाशिमपुरा पुलिस चौकी चंद कदम की दूरी पर थी इसके बाद भी बदमशा फरार हो गया। यह पुलिस पर सवालिया निशान लगाता है। 



 शनिवार को जेल से छूट कर आया था सलीम उर्फ दीवाना 

 सलीम उर्फ दीवाना पर गेैगस्टर लगी हुई थी। उस पर धारा 307 धारा लगी थी बुधवार वह थाना नौंचदी पुलिस द्वारा लगायी गयी गैंग्स्टर के मुकदमे की तारीख पर गया था। भाई हुसनेन बताया भाई का वाहनों को बेचने का काम था। उन्होंने बताया 24 साल पहले पुलिस ने धारा 307 लगा दी थी। 

बदमाशों को सलीम की थी पूरी जानकारी 

 जिस प्रकार से बाइक सवार बदमाशों ने सलीम उर्फ दीवाना को ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर मौत के घाट उतारा । उससे साफ दिखाई दे रहा है। बदमाशों को सलीम के बारे में पूरी जानकारी थी। जिस स्थान पर बदमाशों ने जिस स्थान पर सलीम की हत्या की ।उस स्थान पर सीसीटीवी मौजूद नहीं था। इस बात का पता पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी को चैक करने के बाद हुआ। इससे साफ बदमाशों ने उस स्थान पर घटना को अंजाम दिया। जिससे वह सीसीटीवी आए बिना वहां से आसानी से फरार हो सके। 

 बोले अधिकारी 

 इस बारे में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह  का कहना है कोट से गैंग्स्टर के मामले में तारीख पर एक एक युवक की सुभाष नगर गली नम्बर एक के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। सीसीटी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। शुरूआती जांच पड‍़ताल में मामले पुरानी रंजिश का निकल कर सामने आ रहा है। पुलिस हर पहलू से जांच पड‍़ताल करने में जुटी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts