ऑ़परेशन सिंदूर की झलक कांवड़ में दिखाई देगी 

 कैंट क्षेत्र में  मुस्लिम कारीगर तैयार कर रहे पहलगांव पर केन्द्रित कांवड़ 

मेरठ। पहलगांव की घटना के बाद भारत की ओर से पाक को ऑपरेशन सिंदूर अभियान के तहत दिए गये करारे जवाब की झलक कांवड़ यात्रा में दिखाई देगी। भारत माता, शहीद सैन्य अधिकारी की पत्नी , अर्जुन टैंक, राफेल विमान के स्टेच्यू लगा कर इसे ऑपरेश सिंदूर लिख कर तैयार हो रही कावंड़ को मुस्लिम कारीगर तैयार कर साम्प्रदायिक एकता का संदेश दे रहे है। 

सदर नया बाज़ार निवासी गौरव पिछले 5 दिनों से इस विशेष कांवड़ को तैयार करने में जुटे हैं। गौरव अकेले नहीं हैं, इस कार्य में उनके साथ कई मुस्लिम युवक भी जुड़े हैं। मस्जिद के इमाम शाहनवाज़ ज़माली खुद इस पहल में सहयोग कर रहे हैं। कहा कि "धर्म की राह इंसानियत से होकर जाती है। आतंक के खिलाफ हमारी एकजुटता ही देश की ताकत है।"इस कांवड़ में भारत माता, शहीद सैन्य अधिकारी की पत्नी , अर्जुन टैंक, राफेल विमान के स्टेच्यू लगा कर इसे ऑपरेश सिंदूर लिख कर सजाया गया है।यह कांवड़ इस बार पूरी यात्रा में सबसे चर्चित कांवड़ होगी। जो आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश देगी।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष तीर्थयात्रियों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था। उसी घटना को केंद्र में रखते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' की भावना कांवड़ में दिखाई दे रही है।

10 फुट ऊंची, 12 फुट चौड़ी है

ऑपरेशन सिंदूर की यह कांवड़ ऊंचाई 10 फुट और चौड़ाई 12 फुट रखी गई है। कांवड़ में राफेल और अन्य लड़ाकू विमानों की तस्वीरें बनी हैं। इसे बनाने वाले कारीगर नीरज धमेजा, जो इस कांवड़ को आकार देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं, कहते हैं, "यह केवल एक कांवड़ नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ हमारे साझा गुस्से और दर्द की अभिव्यक्ति है। इसमें धर्म के बीच की दीवारें टूट रही हैं और इंसानियत की नींव मजबूत हो रही है।"

यात्रा से पहले औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक

इस विशेष कांवड़ को हरिद्वार से लाकर मेरठ के प्रसिद्ध औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। वहीं, इस पूरी यात्रा के दौरान यह कांवड़ जहां-जहां से गुजरेगा, वहां लोगों के बीच देशभक्ति, भाईचारे और एकता का संदेश भी देगा। इसे बनाने में लगभग 1 लाख रुपयों से ज्यादा का खर्च आया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts