बीजेपी  पार्षद  के चालक की पत्नी के साथ गैंगरेप

लिफ्ट देने के बहाने तीन युवकों ने बनाया हवस का शिकार 

 कार्यकर्ताओं ने थाना घेराव कर किया हंगामा 

मेरठ।  भाजपा पार्षद के चालक की पत्नी जो घर से नााराज होकर निकल गयी थी। तीन युवकों ने लिफ्ट देने के बाद एक कमरे में ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया। आरोपी चालक की पत्त्नी को नूर नगर रेलवे हाल्ट पर छोडकर फरार हो गये। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद रात में पार्षद कार्यकर्ताओं के लेकर पहुंचे। फिर पुलिस ने FIR दर्ज की। इसके बाद महिला को लेकर उस जगह पहुंची।जहां वारदात हुई थी। वहां तीनों आरोपी मिल गए। पुलिस ने जिनको पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान सद्दाम, वसीम, शहजाद के रूप में हुई है।

ब्रह्मपुरी के ऐरा गार्डन निवासी युवक BJP पार्षद की गाड़ी चलाता है। बुधवार रात को उसकी पत्नी से लड़ाई हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी घर छोड़कर बाहर निकल गई। युवक ने आवाज देकर उसे बुलाया। लेकिन, वो नहीं सुनी। आगे निकल गई। रात में भटकते हुए लिसाड़ी गेट के समर गार्डन पहुंची।जहां उसे तीन युवक मिले। उन्होंने पूछा कहां जाना है, मैं छोड़ दूं। उसने मना कर दिया। तो उन्होंने कहा कि इतनी रात को ऐसे घूमना ठीक नहीं, हम आपको आपके घर छोड़ देंगे।इसके बाद महिला उनकी बाइक पर बैठ गई। वो उसे एक कमरे में ले गए। उसने कहा कि यहां क्या करने लाए हैं। युवक उसे पकड़कर ले गए। तीनों ने बारी-बारी उससे रेप किया। इस दौरान उसके हाथ-पैर बांध दिए।रोने पर उसके हाथ-पैर खोले। इसके बाद बाइक में बैठाकर महिला को नूरनगर रेलवे हाल्ट के पास छोड़ दिया। महिला किसी तरह घर पहुचीं। जहां उसने पति को मामले की जानकारी दी। गुरुवार को पति पार्षद के साथ लिसाड़ी थाने पहुंचे।पुलिस ने पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर 3 घंटे तक हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस ने FIR दर्ज की। तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। ये घटना बुधवार की है, गुरुवार को देर रात मामले मेंलिसाड़ी थाने में   मुकदमा दर्ज हुआ। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts