प्यार में  रोड़ा बने परिजनों के चलते प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान 

युवती की बीती रात को मौत ,प्रेमी ने शुक्रवार की सुबह अस्पताल मे तोड़ा दम 

मेरठ।सरधना में नाबालिग  प्रेमी  ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। दोनों का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जहर खाने के बाद रात में लड़की ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि प्रेमी की मौत सुबह अस्पताल में हो गई।घरवालों ने फिलहाल किसी भी पुलिस जांच से इंकार किया है। अस्पताल से भेजे गए मेमो के बाद ही पुलिस को घटना की जानकारी हो पाई है। 

एसडीएस ग्लोबल अस्पताल पल्लवपुरम से देर रात पुलिस के पास सुबह मेमो गया। जिसमें लड़के के जहर खाने की बात कही गई थी। मेमो के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने लगी। पता चला कि मृतक किशोर बेलदारान मोहल्ला सरधना का रहने वाला है उसने शुक्रवार रात प्रेमिक संग जहर खाकर सुसाइड किया।

कपल ने कहा साथ जी नहीं सकते मर जाएं

लड़का-लड़की दोनों का अफेयर था। दोनों शादी करना चाहते थे। अपने घरवालों से कहा कि दोनों ही एक बिरादरी के मुस्लिम हैं तो शादी करा दें। लेकिन घरवाले राजी नहीं हुए। दोनों ने तय किया कि साथ जी नही सकते, हमारी शादी नहीं हो रही तो साथ मर जाएंगे। इसके बाद शुक्रवार रात दोनों ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद दोनों की हालत बिगड़ गई।

अस्पताल के मेमो से मिली जानकारी

लड़की के घरवाले उसे सरधना के ही हिमालया नर्सिंग हो में ले गए। जहां लड़की ने रात 2 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इधर लड़के के घरवाले उसे पल्लवपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल ले गए। जहां लड़के का रातभर इलाज चला। सुबह उसने भी दम तोड़ दिया। सीओ सरधना संजय जायसवाल ने बताया कि सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। बाकी दोनों परिवारों के लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं। लड़की की मौत रात को हुई थी। घरवालों ने किसी को सूचना नहीं दी और सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts