कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए 20 वॉच टावर स्थापित

मेरठ जोन के 4 जिलों में 26 कांवड़ मार्ग, 95 ड्रोन और 122 गोताखोर तैनात

 मेरठ। मेरठ परिक्षेत्र में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चारों जनपदों में कुल 26 मुख्य कांवड़ मार्ग हैं। इनमें मेरठ में 7, बुलंदशहर में 10, बागपत में 4 और हापुड़ में 5 मार्ग शामिल हैं।

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत कुल 20 वॉच टावर स्थापित किए गए हैं।जिसमें मेरठ में 4, बुलंदशहर में 7, बागपत में 6 और हापुड़ में 3 वॉच टावर लगाए गए हैं। इन जनपदों में कुल 32 जलाभिषेक मंदिर हैं। 9 स्थानों पर श्रावण मेला आयोजित होगा।गंगा और अन्य जल स्रोतों पर सुरक्षा के लिए 122 गोताखोर तैनात किए गए हैं। साथ ही 88 नावें भी लगाई गई हैं। संचार व्यवस्था के लिए 850 सीयूजी मोबाइल आवंटित किए गए हैं।निगरानी के लिए 95 ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा 7 वायरलेस कंट्रोल रूम, 22 सब स्टेशन और 24 सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। चारों जनपदों में कुल 2,643 डिजिटल वालंटियर भी तैनात किए गए हैं, जिनमें हापुड़ में सबसे अधिक 1,145 वालंटियर हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts