गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते समय शादीशुदा ने खुद को मारी गोली
मेरठ। रविवार को थाना मवाना क्षेत्र के छोटे मवाना में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। वो फोन पर गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। तभी जेब से तमंचा निकाला। खुद पर फायर कर लिया। आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे, तो बेहोश जमीन पर गिरा था। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। डॉक्टरों ने बताया कि पेट में गोली फंसी हुई है। पुलिस का कहना है कि युवक के होश में आने पर ही असली वजह पता चल सकेगी।
घटना रविवार दोपहर की है। छोटा मवाना निवासी गुलजार अपने परिवार के साथ रहता है। 8 भाईयों में वह सबसे बडा है। गुजजार का 8 साल का बेटा अजीम और 6 साल की बेटी इरम है। 9 साल पहले गुलजार की शादी नईमा के साथ हुई थी।दोपहर करीब 2.30 बजे अपने घर पर कमरे में था। वो अपने कमरे का दरवाजा बंद करके किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था।वीडियो कॉल पर बात करते-करते अचानक उसने खुद को पेट में गोली मार ली। घरवालों ने कमरे से फायरिंग की आवाज सुनी तो वो गुलजार के कमरे की ओर दौड़े। देखा तो कमरा अंदर से बंद था।इसके बाद गुलजार के छोटे भाई सादिक ने लात मारकर दरवाजा तोड़ा। देखा अंदर बड़ा भाई गुलजार घायल हालत में पड़ा था। उसके आसपास खून बह रहा था। गुलजार को लेकर अप्सनोवा अस्पताल पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है।
पत्नी बोली-पूछने पर कुछ नहीं बताते थे
गुलजार की पत्नी नईमा ने बताया-मेरे पति का किसी लड़की से पिछले दो-तीन साल से अफेयर चल रहा है। हमने और मेरे घरवालों ने उस लड़की को और मेरे पति को कई बार समझाया। लेकिन, पता नहीं इनके बीच क्या चल रहा है। पिछले दो दिनों से मेरे पति लापता भी थे।वो शनिवार रात ही घर वापस आए हैं। वो कहां थे हमें कुछ नहीं पता। हमने सभी ने पूछा कहां हो बताया नहीं। जब ये वापस लौटे तो चुप और गुमसुम थे।आज सुबह हमारी बात भी हुई, इन्होंने खाना बनवाया इसके बाद कमरे में जाकर लेट गए। इसके बाद इन्होंने मुझसे फोन लेकर कमरे में बुलाया। मुझसे फोन लिया और फिर मुझे बाहर कर दिया। कमरे के अंदर बंद होकर कुंडी लगा ली।
महिला कह रहे थे कि तूने खेला मेरे साथ
उस महिला को फोन लगाया और उससे कहा कि तूने मेरे साथ गेम खेला है। ये उस महिला से लगातार बात करते जा रहे थे। वो महिला शादीशुदा है। उसके पति का नाम सानू है। महिला खतौली के नंगलापनवाड़ा की रहने वाली है। बस इतना कहा कि तू गेम खेल रही है और खुद को गोली मार ली।
मेरे पति और मेरे बीच कोई झगड़ा नहीं है। दो दिन पहले भी मेरे पति ने सभी से यही कहा कि अगर मुझे कुछ होता है या मैं मर जाता हूं तो मेरी मौत की जिम्मेदारी सानू की पत्नी होगी। मैं चाहती हूं मेरे पति भी सही हो जाएं और उस महिला को उसके किए की सजा मिले। जिसकी वजह से मेरे पति ने सुसाइड किया है।
No comments:
Post a Comment