आबूलेन व्यापार संघ चुनाव में आकाश खन्ना पैनल का दबदबा
16 में से 15 पदों पर जीत, 210 व्यापारियों ने किया मतदान
मेरठ। आबूलेन व्यापार संघ के चुनाव में आकाश खन्ना पैनल ने शानदार जीत दर्ज की। पैनल ने 16 में से 15 पदों पर कब्जा जमाया। केवल एक मंत्री पद पर प्रदीप गुप्ता पैनल के उम्मीदवार जीते।
अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में आकाश खन्ना को 123 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी प्रदीप गुप्ता को 84 वोट प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर राजवीर सिंह ने मुकुल त्यागी को 46 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर गौरव सेठ ने चितवन अरोड़ा को 46 मतों से पराजित किया।संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता के पुत्र सागर गुप्ता को मंत्री पद पर सर्वाधिक 145 वोट मिले। प्रचार मंत्री पद पर सचिन रस्तोगी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।
दास मोटर्स परिसर में हुए मतदान में 211 में से 210 व्यापारियों ने हिस्सा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कैंट सीओ संतोष कुमार और एसीएम कैंट रश्मि सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। चार मतपेटियों का इस्तेमाल किया गया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई।नवनिर्वाचित अध्यक्ष आकाश खन्ना ने अपनी जीत को दिवंगत नरेश सिंह को समर्पित किया। नरेश सिंह 20 वर्षों तक बाजार के अध्यक्ष रहे थे। खन्ना ने उनके सिद्धांतों पर चलते हुए व्यापारियों के हित में काम करने का संकल्प लिया।
किसको कितने मिले वोट
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आकाश खन्ना को 123, प्रतिद्वंदी प्रदीप गुप्ता को 84, महामंत्री राजवीर सिंह को 125, प्रतिद्वंती मुकुल त्यागी को 79, कोषाध्याय गौरव सेठ को 126, प्रतिद्वंदी चितवन अरोड़ा को 80, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को 123, प्रतिद्वंदी रमेश चौधरी को 112, संगठन मंत्री नितिन माहेश्वरी 140, प्रतिद्वंदी आसिफ अंसारी 57, उप महामंत्री विशाल अग्रवाल 107, प्रतिद्वंदी निखिल अरोरा 53 वोट मिले।मंत्री पर विजयी: सागर गुप्ता, अजय अग्रवाल, हिमांशु मुटरेजा, निखिल खन्ना, संजय मुंजाल, शम्मी आनंद, चेतन नागपाल, अंकुर गुप्ता।
No comments:
Post a Comment