मोनालिसा ने शेयर की स्टाइलिश नई तस्वीरें

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अंतरा बिस्वास को फैंस मोनालिसा के नाम से भी जानते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर करती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मोनालिसा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह मल्टीकलर के कॉर्ड सेट में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों की पॉनीटेल बनाई हुई है और वहीं ग्रीन कलर की ईयररिंग्स भी पहनी हुई हैं। इस लुक में वह बेहद सुंदर लग रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

इससे पहले उन्होंने येलो कलर के क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम जींस में फोटो शूट कराया था। उन्होंने अपने लुक को खास बनाने के लिए लाइट मेकअप किया हुआ था। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में हार्ट इमोजी का इस्तेमाल किया।

वहीं उनके डांस वीडियो भी सामने आए। एक वीडियो में वह नेहा कक्कड़ के गाने 'काला चश्मा' पर डांस करती नजर आईं। उन्होंने एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के गाने 'कांटा लगा' पर भी डांस वीडियो शेयर किया था। उल्लेखनीय है कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उन्होंने भोजपुरी फिल्म हो या टीवी इंडस्ट्री, सभी में तहलका मचाया हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts