26वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप
पारूल चौधरी ने जीता दूसरा रजत पदक
शुक्रवार को भी जीता सिल्वर पदक
मेरठ। साउथ कोरिया में चल रही 26वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ के इकलौता गांव की निवासी ऐथलीट गोल्डन गर्ल पारुल चौधरी ने साउथ कोरिया में कमाल करते हुए प्रतियोगिता का रजत पर कब्जा किया। शनिवार को प्रतियोगिता में 5000 मीटर दौड़ में भी प्रतिभाग करते हुए भारत को रजत पदक दिलाया। वह इस दौड़ में दूसरे नंबर पर रही। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने 3000 मीटर स्टीपल चेज में रजत पदक जीता था।
शनिवार को भी उन्होंने रजत पदक जीता। उन्होंने 5000 मीटर दौड़ 15 मिनट 15.33 सेकेंड में पूरी की है। जैसे ही पारूल चौधरी ने फिनिशिंग लाइन को पार किया इकलौता गांव झूम उठा। दो दिन में गांव के बेटी ने दो पदक जीतने पर जमकर खुशियां मनायी। इस दौरान पारूल के पिता केा बधाई दी। साउथ कोरिया में एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शुक्रवार को मेरठ के इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी ने 3000 मीटर स्टीपल चेज में दूसरा स्थान प्राप्त करके देश को रजत पदक दिलाया।
पारुल चौधरी के करियर पर नजर
स्वर्ण पदक –प्रथम स्थान 2023 एशियन गेम्स 5000 मी.
-रजत पदक –दूसरा स्थान 2023 एशियन गेम्स 3000 मीटर स्टीपल चेज
-स्वर्ण पदक- एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 बैंकाक
-कांस्य पदक-एशियन चैंपियनशिप 2018 बैंकाक
-अर्जुन अवॉर्ड-2023-रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड-2023-2024 ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग
रुपल ने भी जीता गोल्ड मैडल
इससे पहले एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ के शाहपुर जैनपुर निवासी रूपल चौधरी तीन पदक अपने नाम कर चुकी हैं। बुधवार को रूपल ने 4 गुना 400 मिक्स रिले में स्वर्ण पदक और 400 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया था। गुरुवार को 4 गुना 400 रिले दौड़ फाइनल में भारत की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। रूपल इस टीम का हिस्सा रहीं।
No comments:
Post a Comment