नए जिला जज ने किया जेल का निरीक्षण

नारी निकेतन और राजकीय संप्रेक्षण गृह भी पहुंचे

मेरठ। जिला जज और डीएम ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में किशोरों से संवाद किया। उनसे गृह में मिलने वाले खाने की क्वालिटी के बारे में पूछा। साथ ही दवाई, पेशी आदि विषयों पर जानकारी ली। गृह में बने आईसोलेशन वार्ड, बैरक का भी निरीक्षण किया।गृह में बच्चों को कपड़े बांटे। इसके अलावा शिशु सदन में क्लासरूम, चाइल्ड रूम, किचन भी देखा।

 नए जिला जज संजीव पांडे ने जिला जेल का निरीक्षण किया। जिला न्यायाधीश संजीव पांडे, डीएम डॉ. वीके सिंह मिलकर पहले जिला जेल का निरीक्षण करने पहुंचे। इसके बाद राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह और राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती नारी निकेतन का निरीक्षण किया।नारी निकेतन में बच्चो को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में भी पूछा। इस अवसर पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह तथा नारी निकेतन का स्टॉफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts