परशुराम जयंती पर अवकाश की मांग
युवा ब्राह्मण समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, ब्राह्मण आयोग गठन की भी मांग
मेरठ। सोमवार को कलेक्ट्रेट पर युवा ब्राह्मण समाज ने प्रदर्शन कर भगवान परशुराम जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की। साथ ही राष्ट्रीय ब्राह्मण आयोग के गठन की मांग भी रखी।
संगठन के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 30 अप्रैल को मनाई जाने वाली परशुराम जयंती ब्राह्मण समाज के लिए विशेष महत्व रखती है। भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। वे न्याय और धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र धारण करने वाले पहले ब्राह्मण योद्धा थे।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता आंदोलन, सामाजिक सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में ब्राह्मण समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें समाज के इस योगदान को नजरअंदाज कर रही हैं।
उनका कहना था कि जहां अन्य समुदायों के त्योहारों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, वहीं परशुराम जयंती जैसा महत्वपूर्ण पर्व अभी तक सरकारी अवकाश की सूची में शामिल नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इन मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया।
No comments:
Post a Comment