सांप के डसने से युवक की मौत ,शरीर पर सांप के काटने के मिले दस निशान
मेरठ। थाना बहसूमा के अकबरपुर सादात में बीती रात को रात के समय बिस्तर पर सो रहे एक युवक को सांप के दस बार डसने से मौत हो गयी। परिजन को उस समय पता चला जब सुबह के समय उसे जगाने के लिए पहुंचे ।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वही युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अमित उर्फ मिक्की बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात का रहने वाला था। अमित मजदूरी करता था। रोजाना की तरह शनिवार को भी मजदूरी करके रात 10 बजे घर लौटा था। घर लौटने के बाद खाना खाकर वो अपने अपने में सोने चला गया। अमित आमतौर पर तड़के सुबह ही जग जाता था, सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब घरवाले उसे कमरे में जगाने पहुंचे तो देखा उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। बार-बार आवाज लगाने के बाद भी वो उठा नहीं। घरवालों ने उसे हिलाया तो शरीर के नीचे सांप बैठा मिला।घरवालों ने घबराकर शोर मचा दिया। घरवालों ने सांप को हटाने की कोशिश की, लेकिन सांप अपनी जगह से टस से मस नहीं हुआ। इसके बाद घरवालों ने महमूदपुर सिखेड़ा से सपेरे को बुलवाया। जो सांप को पकड़कर अपने साथ ले गया। इसी दौरान परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी।घरवाले युवक को डॉक्टर के पास लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके शरीर पर 10 जगह सांप काटने के निशान मिले। अमित चार भाई, बहनों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी हो चुकी थी और उसके 3 बच्चे भी हैं। अमित की मौत के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।अमित की मौत के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
No comments:
Post a Comment