जिला कल्याण सांख्यिकीय सेवा संघ के अध्यक्ष बने राम नारायण
मेरठ। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में उत्तर प्रदेश कल्याण सांख्यिकीय सेवा संघ जनपद स्तरीय कार्यकारिणी चुनाव मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दिशा निर्देश में चुनाव अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार गौतम अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिरक्षण तथा चुनाव प्रवेक्षक बाबूराम अहलावत जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। जिसमें कल्याण सांख्यिकीय सेवा संघ की जनपद कार्यकारिणी के निम्नलिखित पदाधिकारी को सर्वसम्मति से किया गया। अध्यक्ष पद पर रामनारायण को चुना गया। महामंत्री पद पर विजयपाल सिंह ,वरिष्ट उपाध्यक्ष अरविंद कुमार उपाध्यक्ष विकास कुमार , कोषाध्यक्ष के पद पर धीरज सिंह संगठन मंत्री के पद पर विक्रांत तोमर, ऑडिटर के पद प्रीति मित्तल व हरिेओम को चुना गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गयी।
No comments:
Post a Comment