के एल इंटरनेशनल में धूमधाम से मनाया गया बैसाखी पर्व 

 मेरठ। के एल इंटरनेशल स्कूल में बैसाखी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विशेष सभा का आयोजन किया गया। जिसमें त्यौहार के सांस्कृतिक व धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। 

 इस अवसर पर बच्चों को भारतीय कृषि परम्पराओं के विषय में जानकारी दी गयी। तथा किसानों द्वारा उगाए गए गेहूं व अन्य अनाज दिखाकर उनकी विशेषताएं बताई गई।बच्चों के द्वारा प्रार्थना, प्रतिज्ञा, संक्षिप्त भाषण और विचार प्रस्तुत किए गए तथा  हुर्रियत संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हुए एक जीवंत भांगड़ा प्रस्तुत किया गया।जिसमें त्याैहार के महत्व काे दर्शाया गया और  गुरु गोबिंद सिंह द्वारा खालसा पंथ पर जोर दिया गया। इस प्रकार स्कूल में बैसाखी का पर्व मनाकर व उसके विषय में जानकारी देकर बच्चों का ज्ञानवर्धन किया गया।इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य  सुधांशु शेखर  ने गुरु गोबिंद सिंह  के विषय में बच्चों का े जानकारी देते ह ुए बैसाखी की शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts