पार्षद फायरिंग प्रकरण 

 निगम की हड़ताल शुरू नब्बे वार्डो में कल से नहीं उठेगा कूड़ा 

फरार अन्य साथियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े निगम कर्मी 

 मेरठ। नगर निगम कर्मचारी  अविनाश को गोली मारने का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले से गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। उधर महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने भी कल  होने वाली बोर्ड की बजट बैठक को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है। 

घटना के बाद हालांकि आरोपी पार्षद रविंद्र को हिरासत में ले लिया गया है लेकिन कर्मचारियों का की मांग है कि आरोपी पार्षद के साथ जितने भी लोग शामिल हैं उन सभी की गिरफ्तारी की जाए अन्यथा वह हड़ताल वापस नहीं लेंगे। नगर निगम के आउट सोर्सिंग कर्मचारी अविनाश को गोली मारने की घटना के बाद सफाई कर्मचारी काफी भड़के हुए हैं। गुरुवार देर शाम उन्होंने सभा की और उसके बाद ऐलान किया कि नगर निगम के सभी 90 वार्डों में आज से न तो सफाई होगी न झाड़ू लगेगी और न ही कूड़ा उठेगा। 

पार्षदों पर बरसे कर्मचारी नेता, आतंकवादी तक कहा

 नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारी अविनाश को गोली मारने की घटना के बाद सफाई कर्मचारी उबले हुए हैं। कर्मचारी नेताओं ने पार्षदों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया और कई आरोप लगाए। कर्मचारी नेताओं ने पार्षदों को आतंकवादी तक की संज्ञा दे दी। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि विभिन्न वार्डों में पार्षद सफाई कर्मचारियों पर जुल्म ढा रहे हैं और उगाही कर रहे हैं। उनका आरोप था कि कई पार्षद विभिन्न वार्डों से 30 से 40 हजार रुपए महीना सफाई कर्मचारियों से उगा रहा है।  कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा वह काम पर नहीं लौटेंगे।  इन कर्मचारी नेताओं ने यह भी चेतावनी दी है कि वह संबंधित पार्षद की सदस्यता खत्म कर कर ही दम लेंगे। इन कर्मचारी नेताओं ने शुक्रवार को पूरा नगर निगम कार्यालय बंद रखने की घोषणा भी की। आज कर्मचारियों की एक बड़ी सभा भी आयोजित की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts