लग्जरी कारों से हुड़दंग करने वाले 4 युवक गिरफ्तार
सीसीटीवी से हुई पहचान, रेंज रोवर और ऑडी जब्त
मेरठ। मेरठ पुलिस ने सड़कों पर लग्जरी गाड़ियों से हुड़दंग मचाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की रेंज रोवर और ऑडी कारें भी जब्त कर ली हैं।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को लंबे समय से इन हुड़दंगियों की शिकायतें मिल रही थीं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।गिरफ्तार आरोपियों में जाकिर कॉलोनी के सोनू, नौशाद, सलाउद्दीन और जामिया कॉलोनी का अमीर शामिल हैं। एक आरोपी अहमदनगर का कासिफ भी है। ये सभी ब्रह्मपुरी, परतापुर और टीपीनगर की सड़कों पर रात में हुड़दंग मचाते थे।एसपी सिटी ने बताया कि सभी आरोपियों की गाड़ियां सीज कर दी गई हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
No comments:
Post a Comment