छेड़छाड़ से आहत दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
 

मेरठ।  मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से आहत एक दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। आरोप है कि मौहल्ले का एक युवक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता था। पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है। 

यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा दे रही छात्रा का गुरुवार को पेपर नहीं था। माता-पिता मजदूरी करने गए थे। छात्रा घर पर अकेली थी। इस बीच छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। मां औैर भाई घर लौटे तो गेट बंद था। गेट तोड़कर लोग भीतर घुसे तो छात्रा का शव फंदे पर लटका था। बेटी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने माेहल्ले के शिवा पर आरोप लगाया है कि वह बेटी से जबरदस्ती बात करता था। छेड़छाड़ करता था। उसी के उकसाने पर बेटी ने फांसी लगाकर जान दी है। मामले की जानकारी पर कंकरखेड़ा पुलिस और सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले की जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला मौके पर पहुंचीं। उन्होंने एसपी सिटी से पूरे मामले में सख्त कार्रवाई करने के लिए बात की।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts