सीएम मेरठ को देंगे करोड़ों की सौगात ,तैयारी शुरू 

 मेजर ध्यानचंद खेल विवि व विकास कार्यो का लोकार्पण - शिलान्यास करेंगे 

मेरठा। प्रदेश के मुख्य मंत्री आगामी  9 मार्च को मेरठ आ सकते है। सीएम के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी तेज हो गयी है। वही मेडा सीएम से 62  करोड़ के कार्यो का शिलान्यास व 15 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण कराने की तैयारी में जुट गया है। वैसे अधिकृत सरकारी आदेश नहीं आया है। लेकिन फिर भी प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

 सीएम योगी आदित्यनाथ का 9 मार्च को दौरा प्रस्तावित है। वह मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। इस दौरान वह मेरठ विकास प्राधिकरण की न्यू टाउनशिप का शिलान्यास भी कर सकते हैं।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। सड़कों की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। रात में भी गड्ढों को भरने का काम जारी है। सीएम योगी प्रदेश की सड़कों की स्थिति को लेकर पहले से ही सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को सड़कों से गड्ढे खत्म करने के निर्देश दिए हैं।तैयारियों के मद्देनजर डीएम डॉ. विजय कुमार ने कुलपति और पीडब्लूडी अधिकारियों के साथ खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी भी दी है।



 जिन कार्यो का सीएम लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे उसमें शामिल  है। शहर के दस मार्गो पर यात्री शेल्टर निर्माण जिस पर 1.70 करोड़ की लागत आनी है। वेद व्यासपुरी में शिव शक्ति वन का निर्माण जिस पर 97 लाख की लागत आयी है। कैंट स्थित श्यामदेव हेरिटेज पार्क का सौंदर्यीकरण जिस पर 1.27 करोड़ रूपये खर्च किए गये है। प्राचीन चौराहों को कायाकल्प जिस पर दो करोड़ की लागत आयी है। 12 एसटीपी पर क्लोरीनेशन की स्थापना जिस पर 9 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत आयी। 

 वही दूसरी ओर मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ सलावा में निर्माण हो रहे खेल विवि के मल्टीपपंज हॉल का शिलान्यास कर सकते है। जिस पर 7 करोड़ 25 लाख रूपये खर्च होंगे। इसके अतिरिक्त  मेडा द्वारा स्वीकृत योजनाओं में अवस्थापना  विकास कार्य , मोहकमपुर  से खडौली तक आरसीसी नाला व पुलिस का निर्माण ,लैंड मोनाेटाईजेशन योजना के तहत कॉलोनियों का विकास कार्य , बापगप रोड़ से वेद व्यासपुरी तक सीवर लाइन निर्माण कार्य , श्यामदेव हेरिटेज पार्क में लाइट एवं सांउड का कार्य व मेडा की विभिन्न् योजनाओं में विकास अवस्थापना सबंधी कार्य का शिलान्यस करेंगे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts