श्रमिकों व शिक्षा से वंचित बालकों हेतु सुभारती विवि में स्थापित हुआ  बाजी राउत पुस्तकालय

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के जनरल जी.एस.ढिल्लन लाइब्रेरी में श्रमिकों व शिक्षा  से वंचित बालकों के लिए शहीद बाजी  राउत के नाम पर पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया।

पुस्तकालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीजे व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ के सचिव  उदयवीर सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला परिवीक्षा अधिकारी अतुल कुमार सोनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज, सुभारती मेडिकल कॉलेज के प्रो. डॉ. राहुल बंसल, व विभागाध्यक्ष डॉ.सुधीर त्यागी ने फीता खोलकर किया।विवि आगमन पर कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल ने मुख्य अतिथि  उदयवीर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि  अतुल कुमार को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।मुख्य अतिथि   उदयवीर सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि किताबें हमारी सबसे अच्छी मित्र है। किताबों से मनुष्य को जीवन जीने की कला का ज्ञान मिलता है। उन्होंने श्रमिकों व शिक्षा से वंचित बच्चों को समर्पित बाजी राउत पुस्तकालय की सराहना करते हुए कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों से कहा कि किताबों को पढ़ने की आदत डाले और पुस्तकालय में समय बिताकर ज्ञान अर्जित करें।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज ने कहा कि किताबें सफल जीवन की सूत्रधार होती है। बाजी राउत पुस्तकालय प्रतिभावान बच्चों के लिए मददगार साबित होगा। सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा को सर्वसुलभ बनाकर देश को विकसित करने में अपनी भूमिका निभा रहा है।मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. डॉ. सुधीर त्यागी ने बताया कि बाजी राउत पुस्तकाल में कोई भी व्यक्ति पुस्तकें दान कर सकता है। पुस्तकालय में डिजिटल प्रारूप में भी पुस्तकें उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अंग्रेज सैनिकों ने नीलकंठपुर गाँव के 12 साल के किशोर बाजी राउत की गोली मारकर हत्या कर दी थी। भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के इतिहास में बाजी राउत को देश के कम उम्र के शहीदों में से एक माना जाता है। सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा उन्हीं को समर्पित यह पुस्तकालय गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल करने का काम करेगा।

सुभारती ग्रामीण स्कूल व स्वास्थ्य केन्द्र के निदेशक दीपक गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा श्रमिकों के बालकों हेतु संचालित ईश्वर चन्द्र विद्यासागर स्कूल व ग्राम डूंगरावली में संचालित पृथ्वी सिंह सुभारती जूनियर हाई स्कूल के बच्चें बाजी राउत पुस्तकालय में अध्ययन करेंगे। इसके साथ ही मेरठ सहित आस पास के क्षेत्र का कोई भी ऐसा छात्र जो सुविधाओं के आभाव में शिक्षा से वंचित है, वें सुभारती विश्वविद्यालय के बाजी राउत पुस्तकालय में अध्ययन करने आ सकते है। बाजी राउत पुस्तकालय में नैतिक शिक्षा, चरित्र शिक्षा, विज्ञान, अध्यात्म, संस्कृति सहित हर प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध है।मंच का संचालन डॉ प्रीति सिंह, सहायक प्राध्यापिका ने किया।इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी हर्षवर्धन कौशिक, डॉ.सरताज अहमद, डॉ.मोनिका मेहरोत्रा, अमृता चौधरी, किरण धस्माना, रमेशचंद, प्रीति,  विकास गौतम, आशुतोष, देव कुमार, पूजा, नीलम, सोनू शर्मा आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts