इंतजार की घंड़ियां समाप्त विवेक रस्तोगी बने महानगर अध्यक्ष
जिला अध्यक्ष के पद को होल्ड पर रखा गया
लखनऊ/ मेरठ । इंतजार की घंड़ियां समाप्त हो गयी । रविवार दोपहर को जिला अध्यक्ष ओर महानगर अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई। कुछ जिलों के जिला अध्यक्ष की घोषणा होल्ड कर दी गई। इसकी घोषणा बाद में की जाएगी। मेरठ के महा नगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी को बनाया गया है। जिला अध्यक्ष के कई दावेदार होने के कारण जिला अध्यक्ष पद को होल्ड पर रख दिया गया है।इसके घोषणा बाद में की l
पार्टी सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने संगठन पर्व के तहत जिला- महानगर अध्यक्षों की घोषणा करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश के करीब हर जिले में आज बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश और केंद्र सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक समेत सभी दावेदार एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।
पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि प्रदेश के चुनाव अधिकारी डा.पाण्डेय ने सभी जिलों को एक पत्र भेजकर कहा है कि मंच पर सभी प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे। दो बजे के बाद जिला चुनाव अधिकारी के मोबाइल पर लखनऊ से अध्यक्ष का नाम आयेगा जिसकी घोषणा मंच पर की गई। इससे पहले किसी को भी नाम की जानकारी नहीं मिली। लखनऊ से भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी डा. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये लाइव हर जिले से जुड़े ।
लखनऊ और गाजियाबाद में जिला और महानगर के अलग अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। संभावित अध्यक्षों के नामों की गोपनीयता बनाये रखने के लिए जिला चुनाव अधिकारी के मोबाइल नंबर पर संगठन पर्व के दौरान दोपहर दो बजे के बाद किए गए।
महानगर अध्यक्ष के नाम चौकाने वाले
कई महीनों के बाद दोपहर को मेरठ समेत प्रदेश के महानगर अध्यक्ष की विधिवत घोषणा की गई। विवेक रस्तोगी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया। लेकिन जिला अध्यक्षाों को होल्ड पर रखा गया है। मतलब साफ है तीन माह बाद भाजपा अभी तक जिला अध्यक्षों को बनाने में तालबेल नहीं बना पायी है। मेरठ की बात करें तो यहा पर ब्राहम्ण व वैश्य से कोई जिला अध्यक्ष हो सकता है। दावेदर कई है भाजपा के वेस्ट यूपी के मीडिया प्रभारी आलोक सिसोदिया ने अपना दावा किया हुआ है। लेकिन लखनऊ में बैठे शीर्ष भाजपा ने पूरी तरह तालमेल बैठाने में जुटी है। पार्टी किसी को भी नाराज नहीं करना चाहती है। उससे पार्टी का ही नुकसान होगा। अब देखना यह है कि पार्टी किस पर अपना दांव लगाती है।
महानगर उपाध्यक्ष रहे हैं विवेक रस्तोगी
वैश्य समाज के विवेक रस्तोगी अब तक भाजपा महानगर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष थे। वे भाजपा में लंबे समय से जुड़े हैं। महानगर में भाजपा वैश्य समाज से ही महानगर अध्यक्ष बनाने के पक्ष में थी। ऐसे में वे सबसे ज्यादा मजबूत दावेदार विवेक रस्तोगी ही थे।
No comments:
Post a Comment