लखनऊ में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन
हजरतगंज में जगह-जगह बैरिकेडिंग, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को लौटाया
लखनऊ। लखनऊ में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर आजाद समाज पार्टी ने लखनऊ में प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में राजभवन घेराव करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ता पहुंचे। भीड़ को देख पुलिस ने हजरतगंज के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका गया तो सभी रोड पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।
इस दौरान पुलिस ने आजाद समाज पार्टी के प्रदर्शनकारियों की मांग का ज्ञापन लेकर धरना समाप्त करा दिया। सभी प्रदर्शनकारी अब चले गए। कुछ प्रदर्शनकारियों को रास्ते से लौटा दिया। पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण भी नहीं आ पाए।
चंद्रशेखर आजाद ने परिवर्तन चौक से पैदल मार्च कर राजभवन तक जाने का आह्वान किया था, लेकिन पुलिस ने पहले ही मोर्चा संभाल लिया। परिवर्तन चौक पर कार्यकर्ता जुटे तो माहौल गरमाने लगा। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई। फोर्स किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार थी।चौतरफा बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की गई। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित गौतम, प्रदेश सचिव अनिकेत धानुक और जिलाध्यक्ष अजय भारती समेत अन्य जनपदों से कार्यकर्ता पहुंचे थे।
No comments:
Post a Comment