नेपाल से भारत में अवैध तरीके से दाखिल हो रहा नीदरलैंड का नागरिक गिरफ्तार

 महाराजगंज । महराजगंज जिले में  नेपाल से भारत में अवैध रूप से दाखिल हो रहे नीदरलैंड के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अतीश कुमार सिंह ने यहां बताया कि नेपाल से भारत आ रहे पलास जोहान्स थियोडोरस (60) को आज सुबह सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सोनौली इलाके में नियमित जांच के दौरान पकड़ा।

उसके पास नीदरलैंड का पासपोर्ट तो मिला लेकिन भारतीय वीजा के कागजात और कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। उन्होंने बताया कि नीदरलैंड के पासपोर्ट की वैधता अवधि 16 मार्च 2028 तक है।वहीं, उसके नेपाल के पर्यटक वीजा की वैधता अवधि 31 मई 2025 तक पायी गयी है। सिंह ने बताया कि नीदरलैंड के नागरिक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वह किसी आपराधिक गतिविधि से जुड़ा था और भारत में घुसने के पीछे उसकी क्या मंशा थी। सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और खुफिया ब्यूरो को मामले की जानकारी दे दी गई है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts