मण्डलीय खाद्य प्रसंस्करण सेमीनार/गोष्ठी का आयोजन 

 मेरठ। राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र मोदीपुरम  पर मण्डलीय खाद्य प्रसंस्करण सेमीनार/गोष्ठी का आयोजन शुक्रवार  को किया गया । कैंट विधायक  अमित अग्रवाल  द्वारा उद्घाटन किया गया।

 डॉ. महीपाल सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र, मोदीपुरम मेरठ द्वारा  विधायक को बुके भेट कर स्वागत किया गया।  विधायक के कर कमलो से लाभार्थियों को प्रशिक्षण से सम्बन्धित साहित्य वितीरत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन  देशमुख कुमार, प्रभारी गाजियाबाद द्वारा किया गया।  सुशील कुमार सिरोही, मण्डलीय प्रभारी द्वारा योजनाओं की जानकारी लाभार्थीयों को प्रदान की गयी। ड. एम.पी.सिंह, प्रधानाचार्य द्वारा कार्यक्रम में सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के अन्तर्गत आयोजित सेमिनार में उपस्थित लाभार्थीयों को 2017 के बाद आठ वर्षों का लक्ष्य एवं उपलब्धियां योजनावार विस्तार से जानकारी दी गयी। डॉ. सुरेश चन्द्रा प्रोफेसर सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा खाद्य प्रसंस्करण विषय पर विस्तार से चर्चा की। आलोक सेजवाल, सेजवाल फाउण्डेशन द्वारा प्रोजेक्ट रिर्पोट पर जानकारी दी गयी, शिवान्जली सिंह द्वारा उद्यमिता विकास पर जानकारी दी गयी, दीपान्शु डी.आर.पी. द्वारा पी.एम.एफ.एम.ई. की जानकारी दी गयी। दुर्गेश ने एन.आर.एल.एम. की जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग 60 से 70 लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts