शादी में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल 

 हिंदूवादी संगठनों ने थाने पर किया हंगामा 

मेरठ। थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र के एक विवाह मंडप में रोटी बनाते समय थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  वीडियो सामने आने के बाद हिंदू वादी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस से शिकायत भी की है।

आरोप लगाया कि एक वर्ग थूक जिहाद चला रहा है। लोगों का धर्म भ्रष्ट किया जा रहा है। वीडियो प्रेम ग्रीन मंडप ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का है। जो 21 फरवरी की शादी का है। पुलिस एक्टिव हो गई है। कारीगर की तलाश में जुट गई है।दरअसल, योगी सरकार खाने-पीने की चीजों में थूक या यूरिन मिलाने वालों से निपटने के लिए नया कानून ला रही  वीडियों  प्रेम ग्रीन मंडप गेस्ट हाउस में शादी थी। जो बहादुर मोटर पट्रोल पंप के बगल में दिल्ली रोड पर है। वीडियो में देख सकते हैं कि कर्मचारी रोटियों पर थूक लगाकर तंदूर में सेंक रहा है। वह हाथों से रोटी को फैलाता है, फिर लोगों की नजरों से बचते हुए उस पर थूकने के बाद तंदूर में सेंकता है।हिंदू वादी नेता सचित सिरोही ने कहा- शादी समारोह में कर्मचारी खाने की चीजों पर थूक रहा है। इस तरह से बीमारियां फैलाने की कोशिश की जा रही है। लोगों का धर्म भ्रष्ट किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि एक वर्ग द्वारा थूक जिहाद चलाया जा रहा है। जिससे समाज में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।सचित सिरोही ने कहा कि जिहादी मानसिकता रखने वाले लोग कभी थूक जिहाद, कभी मूत्र जिहाद तो कभी लव जिहाद करके देश को बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts