आग से लाखों का सामान जलकर राख 

शार्ट सर्किट से हुआ मकान में हादसा 

 मेरठ। शुक्रवार को थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के श्रद्धापुरी के सैक्टर पांच में एक शिक्षिका के घर में शार्ट सर्किट से घर के अंदर भीषण आग लग गयी। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी ज्यादा भयंकर थी अपनी जान बचाने के लिए घर के लोगों को बाहर भागन पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से आग को कड़ी मक्कशत के बाद काबू पाया जा सका। 

विपिन की पुत्री मीनाक्षी एक स्कूल मे शिक्षका है। शुक्रवार को उनके घर में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। तेज हवाओं के कारण आग ने पूरे घर को आग के आवेश में ले लिया। जान बचाने के लिए घर से सदस्य बाहर की ओर दौड़े। आग की जानकारी आसपास के लोगों काे लगी तो उन्होंने दमकल विभाग को आग की जानकारी दी। आग की स्थिति को भंयकर होता देख आसपास के लोगों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। जब तक दमकल की गाड‍़ियां पहुंचती तब तक आग को बुझाया जा चुका था। आग से घर के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts