भ्रष्ट्राचार के खिलाफ लड़ने के लिए एंटी करप्शन मूवमेंट मथुरा की टीम है तैयार
मथुरा। एंटी करप्शन मूमेंट भारत द्वारा यमुनापार के लक्ष्मी नगर मे आयोजित एक बैठक में मथुरा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया गया। इस बैठक में पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया और उन्हें आई कार्ड वितरित किए गए।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव डॉ बी.पी शर्मा ने की, जिन्होंने कहा कि मथुरा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए टीम पूरी तरह तैयार है।इस बैठक में प्रदेश प्रभारी एच.पी शर्मा, ब्रज प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश सचिव राम प्रसाद, जिला अध्यक्ष शीतल कुमार शर्मा उर्फ सोनू शर्मा, जिला महासचिव ओम दत्त शर्मा, जिला सचिव दिलीप शर्मा, नगर जिला सचिव शंत शरण, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, गोवर्धन ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार आदि लोग सम्मिलित हुए।एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के पदाधिकारियों ने मथुरा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
No comments:
Post a Comment