फंदे पर लटका मिला महिला का शव
पति व सास पुलिस की हिरासत में
मेरठ। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के मंगलपुरी में रूपा नाम की एक महिला का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। बेटी की मौत की सूचना परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी ससुराल वाले फरार हो गए। रूपा के भाई की 21 फरवरी को शादी थी। वह एक दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पति और उसके परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
बालिंदर ने बताया कि मंगलवार सुबह ससुराल वालों ने फोन कर जानकारी दी की रूपा ने फांसी लगा ली है।परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस पहुंच गई। इस दौरान ससुराल वाले घर से भाग गए।भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज को लेकर आए दिन रूपा के साथ मारपीट करते थे। कई बार दोनों पक्षों में समझौता भी हुआ था।रूपा के भाई अंकुर ने बताया कि उसकी 23 फरवरी को शादी थी। 21 फरवरी को बहन शादी में शामिल होने के लिए आई थी। इस दौरान बहन बच्चों के साथ शादी में बहुत खुश थी। सोमवार को रूपा रवि के साथ ससुराल आ गई थी। रूपा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सास बालेश, पति रवि, देवर दीपक व अंकुश व ननंद रीतू के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पति व सास को हिरासत में ले लिया है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दौराला थाना क्षेत्र के पनवाड़ी गांव निवासी बालिंदर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन रूपा की शादी तीन साल पूर्व मंगलपुरी निवासी रवि से हुई थी। शादी के बाद एक बेटे वंश व बेटी परी हुए। रवि मजदूरी करता है।
No comments:
Post a Comment