महिला पार्षद-सफाईकर्मियों में हाथापाई का वीडियाे वायरल 

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दी तहरीर; छेड़खानी और भ्रष्टाचार के आरोप

मेरठ। नगर निगम में पार्षद -सफाइकर्मियों के बीच हाथापाई का वीडियों वायरल हो रहा है। इसमें दोनों ही पक्ष एक दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। इसमें नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी दोनों पक्षों को शांत करा रहे हैं।वीडियो 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। साथ ही छेड़छाड़ और भ्रष्टाचार के एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जो वीडियो सामने आया है वो मेरठ नगर निगम दफ्तर का बताया जा रहा है। वीडियो में वार्ड 14 से महिला पार्षद गुंजन नजर आ रही हैं। गुंजन भाजपा से पार्षद हैं। वहीं सामने कुछ सफाईकर्मी हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे से हाथापाई कर बहस कर रहे हैं। इसी बीच नगर निगम के अन्य कर्मचारी और अपर नगरायुक्त दोनों पक्षों को शांत कराते दिख रहे हैं।पूरा मामला गंभीर आरोपों से जुड़ा है। सफाईकर्मियों का आरोप है कि महिला पार्षद ने उनसे ड्यूटी के एवज में पैसे मांगे हैं। जिसका उन्होंने विरोध किया तो महिला पार्षद भड़क गई। वहीं महिला पार्षद का आरोप है कि सफाई कर्मियो ने उनके साथ मिसबिहेव और छेड़खानी की है। जब मैंने इसका विरोध किया तो ये कर्मचारी मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने लगे।

अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों को शांत कराया गया। दोनों ही तरफ से थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। बाकी नगर निगम स्तर पर भी मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts