अवार्ड समारोह में जानी मानी हस्तियों व कलाकारों को मिला सम्मान 

मेरठ। सोमवार को विवि के अटल सभागार में विशाल  आर्ट संस्थान केदस साल पूरे होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शहर जानी मानी हस्तियों व कलाकारों को सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मी कांत वाजपेयीश्री मुफ्ती मोहम्मद नईम वरिष्ठ  समाजसेवी, अनिल ठाकुर वरिष्ठ समाज सेवी  विजय कुमार  चेयरमैन, ऑक्सफोर्ड स्कूल ,   टी सी गौतम वरिष्ठ पत्रकार डायरेक्टर विशाल आर्ट ग्रुप,ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस  कार्यक्रम में लगभग छह स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति की थीम पर एक से बढ़कर ग्रुप के साथअपनी प्रस्तुति दी, साथ ही कई सिंगिंग कलाकारों ने अपने देशभक्ति गीत भी सुनाएं, जिसमें सिंगिंग कलाकार ग्रुप में अकरम अब्बासी, कुलदीप सिंह, उषा शर्मा, इलियास शेख, और भी कई कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाए, कार्यक्रम में उन्नति एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती अमरीन शादाब द्वारा आए हुए अतिथियों के लिए गमले में पौधे भी वितरण किए गए। समारोह में  कलाकारों को भी सम्मानित किया गया जिसमें  मॉडलिंग के क्षेत्र में  मिस प्रिया लोधी मुंबई, मिस प्रीति प्रभाकर हापुड़, मिस रश्मि जोशी नोएडा,मिस एंजल बुलंदशहर , मिस कशिश चौधरी, मिस शगुन चौधरी हरियाणा, मिस खुशबू चौधरी आगरा, मिस वंदना सिंह मेरठ,  संगीता सिंह मेरठ, मिस सुरभि चौहान नोएडा ,और फैशन डिजाइनर के रूप में जावेद खान,मूवी आर्टिस्ट पूजा शर्मा,मॉडल आर्टिस्ट शिखा , इन सभी को द बेस्ट यूपी आईकॉनिक अवार्ड 2025 अवार्ड से सम्मानित किया गया, 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts