ना नों मन तेल होगा न राधा नाचेगी  -डा. लक्ष्मी कांत वाजपेयी  

मेरठ विकास प्राधिकरण 23 कराेड़ रूपये उपलब्ध करा दें तो एयरपोर्ट का सपना पूरा हो सकेगा 

 मेरठ ।  अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट का मेरठ का सपना मेरठ का ना मिले। क्योंकि जेवर में अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट, दिल्ली में एयरपोर्ट , अलीगढ़ , मुरादाबाद व हिंडन व सहारनपुर एयर पोर्ट होने पर मेरठ में किसी प्रकार के अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। 23 करोड़ङ रूपये तो हम दे नहीं पा रहे है और तीन सौ करोड़ की नई जमीन अधग्रहण करके और अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने का सपना मेरठ की जनता को दिखा रहे है। शायद  मृग मरीचिका है। यह बात सोमवार को राज्यसभा सांसद डा लक्ष्मी कांत वाजपेयी के मीडिया के समक्ष कही। 

 उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के सबंध में 2014  में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफॅ इंडिया के साथ समझौता हुआ था कि जमीन राज्य सरकार निशुल्क उपलब्ध कराएगी और फिर उसे विकसित करने का काम एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया करेगी। लेकिन दुर्भाग्य से हम आज तक एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया को निशुल्क जमीन उपलब्ध कराकर उनके नाम नहीं चढ़ा पाए है। आज की स्थिति में जो जमीन हमारे पास उपलब्ध है उसमें हम 2280 मीटर  लंबी 210   मीटर चौड़ी हवाई पटटी बना सकते है और उस पर एटीआर -72 उड़ सकता है।  

 उन्होने बताया हवाई पटटी हेतु उपलब्ध जमीन में से छ लोगों की छोटी-छोटी जमीनों के टुकड़े है जो केवल जमीन की कीमत के लिए न्यायालय में गये है। उन्होंने जो कीमत आंकी है। उस हिसाब से कुल जमीन की कीमत लगभग 23 करोड़ आती है।  राज्य सरकार से बराबर इस बात का प्रयास हो रहा है कि 23 कराेड़ रूपये यदि मिल जाएग तो उस धनराशि को न्यायालय के जमा करा दिया ओर वहां से फिर से जो भी जीतेगा वह उस धनराशि को प्राप्त कर लेगा।  और धनराशि  जमा करने के बाद कागज पर जमीन उड़ान विभाग के नाम दर्जकरके और इस पर आगे एयरपोर्ट अथॉरिटी को काम करने की स्थिति में वह धनराशि उपलब्ध नहीं हो पायी है।  

 उन्होने बताया कि शुरू से ही हवाई पटटी के लिए जमीन उपलब्ध कराने, अधिग्रहण करने में मेरठ विकास प्राधिकरण  ने काम किया है। अभी पिछले माह  जो लखनऊ में बैठक हुई थी उसमें एमडीए ने वन विभाग की जमीन को अधिग्रहण करने में पैसा लगा था उसकी वापसी हुई है।  

 उन्होंने कहा कि उनका वैकल्पिक प्रस्ताव यह है कि इस धनराशि को यदि एमडीए तात्कालिक आधार पर जमा करे बाद में शासन में आ जाए  तो एयरपोर्ट बनने का काम आगे बढ़ सकेगा  यह वैकल्पिक प्रस्ताव उनके द्वारा 2017 मे नगर निगम के चुनाव में  सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली रोड पर सार्वजनिक सभा में इस बात की घोषणा की थी कि मेरठ से शीघ्र एयरपोर्ट प्रांरभ होगा उन्होंने कहा एक विषय बार -बार उठाया जा रहा है अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट  लेकिन उन्हे ऐसा लग रहा है। मेरठ काे एयरपोर्ट न  मिले । क्यों कि जेवर में अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट , अलीगढ़ मुरादाबाद, सहारनपुर व हिंडन हवाई पटटी व एयर बेस है। यह सब होने के बाद मेरठ में किस प्रकार के अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट की आवश्यकता नहीं पढेगी । 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts