मेरठ कॉलेज में होली पर हुई रंगोली प्रतियोगिता

मेरठ। मेरठ कॉलेज का ललित कला विभाग शुक्रवार को रंगों से सराबोर हो गया। इससे यहां का माहौल फाल्गुनी हो गया। ऐसा साहित्यक एवं सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित अंतर संकाय रंगोली प्रतियोगिता के दौरान देखने को मिला। इसका विषय होली पर्व रहा। इसमें एमएड की छात्रा रूपा ने अव्वल स्थान प्राप्त किया। 

प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर नीरज कुमार ने किया। इसके पश्चात उन्होंने छात्र कल्याण परिषद की अध्यक्ष प्रो अनिता मलिक के साथ मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष पुष्प अर्पित किए। वहीं, प्रतिभागियों को अपने विचारों से प्रोत्साहित किया। वहीं, प्रतिभागियों ने भारतीय लोक परंपरा एवं संस्कृति की अपनी भावनाओं को रंगोली के जरिए उकेर कर होली की उमंग उत्पन्न कर दीं। 

प्रतियोगिता की जज सेवानिवृत प्रो उषा किरण एवं प्रो मधु वाजपेई ने रंगोली के महत्व के बारे में गहन जानकारी दी। उधर, प्रतियोगिता में एमएड की छात्रा रूपा प्रथम, एमए की पूजा सतीजा द्वितीय, एमए की प्रीति यादव एवं बीएससी की स्मिता सिंह तृतीय रहीं। इस अवसर पर प्रोफेसर संगीता उपाध्याय ने उपस्थितजनों का धन्यवाद किया। यहां परिषद की संयोजिका प्रो रेखा राणा, प्रो शालिनी त्यागी, प्रो एसकेएस यादव, प्रो आभा अवस्थी, प्रो रेनू सारस्वत, प्रो अशोक शर्मा, प्रो अर्चना सिंह एवं डॉ आलिया, डॉ अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ललित कला के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अमृतलाल ने किया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts