हद हो गयी
10 लाख कीमत के 400 कबूतर चोरी
बगल के मकान में सीढ़ी लगाकर दिया वारदात को अंजाम
मेरठ ।अभी तक आपने इंसानों को नकदी आभूषण व अन्य सामान की चोरी करते हुए सुना होगा। अब चोरों की नजर बेजुबान जीव तक पहुंच गयी है। बीती रात को थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में चोरो ने एक व्यापारी के करीब दस लाख रूपये के चौ सौ कबूतर चोरी कर लिए । चोरीका पता सुबह के समय चला । जब व्यापारी कबूतरों को दाना देने के लिए छत पर पहुंचा को कबूतर वहां से गायब थे। घटना की जानकारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश करने में जुटी है।
हाजी कय्यूम, जो पिछले 20 वर्षों से कबूतर पालने का व्यापार कर रहे हैं। रविवार रात चोरों ने बगल के मकान में रखी चहली -बल्ली को सीढ़ी बनाकर छत तक पहुंचे। वहां पाले गए सभी कबूतरों को चुरा लिया। सोमवार सुबह जब कय्यूम अपने कबूतरों को दाना डालने छत पर गए, तो उन्हें एक भी कबूतर नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है। कय्यूम के अनुसार चुराए गए कबूतरों की कीमत लगभग 10 लाख रुपए है।


No comments:
Post a Comment