निर्माण कार्य में लगे पांच मजदूरों को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला एक की मौत
घटना को अजांम देकर चालक हुआ फरार
मेरठ। थाना लोहियानगर में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की जिंदगी को झकझोर कर रख दिया। हापुड़ रोड स्थित जमुनानगर के पास रात करीब एक बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क निर्माण कार्य में लगे पांच मजदूरों को कुचल दिया, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना उस समय हुई जब ठेकेदार अजीत की देखरेख में मजदूर सड़क का निर्माण कार्य कर रहे थे। मिट्टी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर कपिल, ओमकारी, सचिन, ज्योति और ताराचंद को कुचलता हुआ निकल गया।हादसे के बाद चालक ने भागने का प्रयास किया और भागते समय एक ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए पेट्रोल पंप में जा घुसा। इसके बाद डंपर को वहीं छोड़कर चालक फरार हो गया।घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान ताराचंद की मौत हो गई। अन्य चार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।लोहियानगर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश में जुटी है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।



No comments:
Post a Comment