फाइबर शीट की दुकान में आग से लाखों का सामान जलकर राख
2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
मेरठ। मेरठ में रविवार रात एक छोटी सी चिंगारी ने व्यापारी की दुकान को जलाकर राख कर दिया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी के पास युसूफ और आसिफ की फाइबर शीट की दुकान में रविवार रात करीब 11 बजे अनार की चिंगारी से आग लग गई।
दुकान के मालिक दोनों भाई रात 8 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। आग लगने की सूचना मिलते ही आसिफ अपने भाई युसूफ और परिवार के साथ मौके पर पहुंचा। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग और भड़क गई।फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दो दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


No comments:
Post a Comment