दिनदहाड़े शिक्षक की बेटी से बंधक बनाकर लाखों की  लूटपाट 
शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी 
मेरठ। थाना मेडिकल क्षेत्र के चाणक्यपुरी स्थित  शिवलोक  होम में  शुक्रवार को नकाबपोश बदमाशों ने एक शिक्षक की बेटी को बंधक बनाकर घर से लाखाों की नकदी व आभूषण व दस्तावेज  लूटकर फरार हो गए।
  घटना की जानकारी मिलने के बाद मेडिकल पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है।
अग्रसेन विहार स्थित शिवालिक होम्स में रविंद्र अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहते है।  रविंद्र अग्रवाल मोदीनगर में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी वदंना शास्त्रीनगर के डीएवी स्कूल में टीचर हैं। उनकी बेटी अनन्या जो एमपीजीएस में कक्षा 10 की छात्रा है।दिन में अचानक नकाबपोश बदमाश घर में घुसे। बेटी को बंधक बनाया और 30 लाख से ज्यादा की लूट कर ले गए। यहां तक की नए घर के कागजात भी ले गए।दिन में अचानक नकाबपोश बदमाश घर में घुसे। बेटी को बंधक बनाया और 30 लाख से ज्यादा की लूट कर ले गए। यहां तक की नए घर के कागजात भी ले गए।

 बेटी अनन्या ने पुलिस को बताया कि सुबह के समय दो लोग आए थे। उन्होंने कहा कि संदली चाहिए। बेटी अनन्या ने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने उसे धक्का देकर अंदर धकेल दिया और बंधक बना लिया। बदमाशों ने नगदी जेवरात एकत्र किए और लेकर फरार हो गए। छात्रा ने जैसे-तैसे खुद को बंधनमुक्त किया और आसपास के लोगों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

 जांच में सामने आया कि रविद्र इन दिनों मकान का निर्माण करा रहे हैं। इसी दौरान बदमाशों ने संदली लेने के बहाने लूट को अंजाम दिया। बदमाश अपने साथ 35 से 40 लाख के जेवरात, 20 हजार कैश व नए घर के दस्तावेज भी ले गए हैं।

 एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि घटना के आसपास की सीसीटीवी देखी गई। जिसमें दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुसे हैं। शिक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसी के साथ बदमाशों की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts