आईआईएमटी विवि मेरठ का दीक्षांत समारोह आज

रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे

- विश्वविद्यालय के लगभग चार हजार विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगे

मेेरठ। आईआईएमटी विवि मेरठ का दीक्षांत समारोह कल आयोजित होगा, जिसमें  रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। समारोह में विश्वविद्यालय के लगभग चार हजार विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी, और साथ ही उन विद्यार्थियों को पदक भी दिए जाएंगे जिन्होंने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों के लिए यह समारोह विशेष रूप से एक यादगार दिन होगा जिसमें उन्हें प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। दीक्षांत समारोह में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आर्मी बैंड के साथ विश्वविद्यालय के कैडेट्स भाग लेंगे। इसके अलावा, विभिन्न विभागों के डीन और विभागाध्यक्ष भी इस शोभायात्रा का हिस्सा होंगे। इस वर्ष के दीक्षांत समारोह में पुरस्कारों की एक विस्तृत श्रृंखला है। विशेष रूप से, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर इनोवेशन के लिए एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल गोल्ड मेडल, खेल प्रदर्शन के लिए मेजर ध्यान चंद मेमोरियल गोल्ड मेडल, और विश्वविद्यालय के टॉपर्स को स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, स्कूलों के टॉपर्स को डॉ. सत्यप्रभा गुप्ता गोल्ड मेडल और प्रोग्राम टॉपर्स को कुलाधिपति गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कुल 275 पदक और करीब चार हजार उपाधियां वितरित की जाएंगी, जो छात्रों के उत्कृष्ट प्रयासों और कड़ी मेहनत का प्रतीक होंगी।

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह करीब 11 बजे विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति  योगेश मोहन गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष के दीक्षांत समारोह में उपाधियों के साथ विशेष पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान किया जाएगा। इस आयोजन के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों में गहरी उत्सुकता और उत्साह है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts