जाली काट कर चोरों ने शादी वाले घर को बनाया निशाना 

5 लाख की नकदी व आभूषण लेकर फरार ,सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

मेरठ।  थाना  भावनपुर क्षेत्र के ग्लोबल सिटी कालोनी में शादी वाले घर को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर खिड़की की जाली काटकर घर में दाखिल हुए। घर में रखी लगभग 5 लाख रुपए की नकदी और सोने, चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। यहां तक कि चोरों ने शगुन के गिफ्टस भी नहीं छोड़े।पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस को चोरी की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 विनोद राठोर ग्लोबल सिटी गंगानगर की पॉश कॉलोनी में रहते हैं। विनोद गंगासागर कालोनी के गेट पर स्पाइस रेस्टोरेंट के संचालक है। सोमवार की रात विनोद के बेटे शिवम राठौर की शादी थी। पूरा परिवार एसजीएम गार्डन लालकुर्ती में शादी समारोह में गया था। घर में विनोद की पत्नी किरण राठौर अकेली थी। घर में शादी के जेवर, नकदी, शगुन की चीजें रखी थीं।देर रात लगभग 2 बजे अंधेरे का फायदा उठाकर चोर घर में खिड़की की जाली काटकर घुसे। घर में सजावट देखकर चोरों ने इसी मकान को टार्गेट बनाया। चोर दहेज में मिला एसी, 5 लाख रुपया नकद, पीतल के बर्तन, एलसीडी, सोने की अंगूठी और सारे जेवरात लेकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह परिवार के लोग विवाह मंडप से दुल्हन को विदा कराकर घर लौटे।घर में दुल्हन का गृहप्रवेश होने के बाद जब परिवार मकान की तीसरी मंजिल पर बने दूल्हा, दुल्हन के कमरे में गया तो हक्का-बक्का रह गया। कमरे में सारा सामान गायब था। पूरा कमरा बिखरा पड़ा था।विनोद राठौर ने बताया कि चोर मकान के पीछे खाली पडे प्लाट से होते हुए क्यूम की छत पर पहुंचे। जहां से आसानी के साथ उसके मकान की तीसरी मंजिल तक जा पहुंचे। जहां पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर सामान लेकर फरार हो गए।पीडित परिवार ने कालोनी के गार्ड को सीसी कैमरे मे दो ढाई बजे के आसपास मकान के आसपास घूमते हुए देखा है। जिस पर विनोद राठौर का चोरी की वारदात मे गार्ड के होने का शक जाहिर करते हुए तहरीर दी। जब कि दो माह पूर्व गार्ड का विनोद राठौर के बेटे से गाली गलौज के दोरान झगड़ा हो गया था।सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम के साथ थाना पुलिस मोके पर पहुंची और चोरी की गहनता के साथ छानबीन शुरू कर दी। लिस वारदात को संदिग्ध मानकर चल रही है। इस संबंध मे थाना प्रभारी धमेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts