महिलाओं के साथ पुरूषों की बढ़ रही परिवार नियोजन में भागीदारी 

गत वर्ष 126 पुरूषों ने तो 3395 महिलाओं ने कराया नसबंदी 

अंतरा इंजेक्शन के प्रति महिलाओं का बढ़ा रूझान 21025 ने लगवाया इंजेक्शन 

  मेरठ।जनपद में महिलाओं में परिवार नियोजन के प्रति रूझान बढ़ता नजर आ रहा है। समाप्त हुए साल में  पुरूषों में नसबंदी के प्रति जागरूकता बढ़ती दिखाई दे रही है।  समाप्त हुए वित्तीय वर्ष  2024-25 में  126 पुरूषों ने जबकि 3395 महिलाओं ने नसबंदी कराई है। जबकि अभी वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर तीन माह बाकी है। ऐसे परिवार नियोजन करने वालों को ग्राफ बढ़ने की संभावना है। 

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अशोक कटारिया ने बताया शहरी व देहात क्षेत्र में परिवान नियोजन के प्रति लोगों में जागरूकता आयी है। चल रहे वित्तीय वर्ष2024-25 में 31 दिसम्बर तक जनपद में 126 पुरूषों ने अभी तक नसबंदी करायी है। जिसमें अर्बन यूपीएचसी पुलिस लाइन में सबसे अधिक 13 पुरूषों ने नसबंदी करायी है। वही जिले में अब तक 3395  महिलाओं ने नसबंदी करा कर परिवार नियोजन में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया 17748महिलाओं ने परिवार नियोजन के साधन कॉपर टी लगवायी है। जबकि  21025  महिलाओं ने परिवार नियोजन के लिए अंतरा इंजेक्शन काे लगावाया है । 

परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डा. कांति प्रसाद ने बताया वर्ष 2023-24  में 5979 महिला नसबंदी की गयी। इस दौरान  173 पुरूषों ने नसबंदी करा कर परिवार नियोजन में अपनी भागदारी की। 18576 महिलाओं ने आईयूसीडी अपनायी। 12361 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी कराई। 37249 महिलाओं ने अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन लगवाया। 82035 महिलाओं ने छाया साप्ताहिक गर्भ निरोधक गोली को अपनाया। 121738 महिलाओं ने माला एन गर्भ निरोधक को अपनाया। 

किठौर कें संयुक्त चिकित्सालय के अधीक्षक डा विश्वास चौधरी ने बताया में गत वर्ष अप्रैल से लेकर 31 दिसम्बर तक अस्पताल में  76 महिलाओं व 3 पुरूषों ने नसबंदी करायी है। जबकि 68 महिलाओं ने मिनीलैप व 8  लैप विधि से नसबंदी करायी है।   उन्होंने बताया परिवार नियोजन की सुविधा स्वास्थ्य केन्द्र पर उपलब्ध करायी जा रही है। देहात की सीएचसी पर यह सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।  उन्होनें बताया परिवार नियोजन के लिए समय-समय पर विभाग ओर से कैंपों को आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आशा, एएनएम द्वारा भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं व पुरूषाें को परिवार नियोजन के लिए जागरूक किया जा रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts