सीएमओ कार्यालय में मनाया गया 76 वाॅ गणतंत्र दिवस
बेहतर कार्य करने वालों को सीएमओं ने किया सम्मानित
मेरठ। मुख्य चिकत्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में रविवार को 76 वॉ गणतंत्र दिवस हर्षाउल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा . अशोक कटारिया ने झंडा फहराकर सभी गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं देते हुए बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले 22 अधिकारियों व कर्मचारियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
झंडा रोहण का कार्यक्रम सुबह आठ बजे हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कटारिया ने झंडा रोहण किया। इसके बाद राष्ट्रीय गान गाया गया। अपने सम्बोधन में सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। लाोगों को स्वास्थ्य बेहतर रहे इसके लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सजग रहना हाेगा । तभी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दे पाएंगे। इस दौरान सभी को शपथ दिलाई गयी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बेहतर कार्य करने वाले जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा प्रवीण गौतम, डा. सुधीर, डीसीपीएम हरपाल सिंह समेत 22 अधिकािरयों व कर्मचारियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एमसीएमओ महेश चंद्रा, डा. कांति प्रसाद, डीपीएम मनीष बिसारिया , जिला मातृ स्वास्थ्य परर्मशदाता इलमा अजीम आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment