पंजाब में बोलेरो-कैंटर की टक्कर, 10 की मौत

चंडीगढ़ (एजेंसी)।पंजाब के फिरोजपुर में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। फिरोजपुर के मोहन उत्तर गांव के पास बोलेरो पिकअप और कैंटर के बीच भीषण भिड़ंत हो गई है। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोेग मदद के लिए आगे आए और पुलिस को जानकारी दी गई। हादसे की सूचना मिलने ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
घटना जिले के फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर हुई है। दुर्घटना के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर नेशनल हाइवे पर फंसे वाहनों को निकला। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना को लेकर बताया कि पिकअप में काफी लोग सवार थे और वह तेज रफ्तार से दौड़ रही थी। तभी अचानक गाडी अनियंत्रित हो गई और पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर ने उसमें टक्कर मार दी।
पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि बोलेरो पिकअप में मजदूर सवार थे। वे सभी लोग फिरोजपुर से ग्रामीण क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे से आ रहे कैंटर से टकरा गई। अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने पांच से अधिक लोगों को मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि बोलेरो पिकअप में सवार सभी लोग शादियों में वेटर का काम करते थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts