अग्रसेन मंदिर में भूमि पूजन का आयोजन:108 कुंडीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ 26 जनवरी को

 6 मार्च को पीयूष गोयल करेंगे शिलान्यास

मेरठ।दिल्ली रोड स्थित मयूर होटल में श्री अग्रसेंस सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने 26 जनवरी में होने वाले भूमि शुद्धिकरण और आगामी 6 जनवरी में होने वाले भूमि पूजन के बारे में जानकारी दी गई।

 शताब्दी नगर सेक्टर-4सी में श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट द्वारा एक भव्य परिसर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें अग्रसेन मंदिर, चिकित्सालय और वृद्धाश्रम शामिल होंगे। इस महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत 26 जनवरी को 108 कुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ से होगी, जिसका मुख्य उद्देश्य भूमि का शुद्धिकरण है।ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र अग्रवाल के अनुसार, यज्ञ सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें विद्वान पंडित चरणदत्त कात्यानन सहित सैकड़ों पंडित सम्मिलित होंगे। यज्ञ में 432 यजमान आहुति देंगे, जिसमें मुख्य यजमान सुरेश गुप्ता और अलका गुप्ता होंगे। कार्यक्रम की विशेषता यह है कि सभी यजमान पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित रहेंगे - पुरुष धोती-कुर्ता और महिलाएं लाल-पीली साड़ियों में नजर आएंगी।



यज्ञ में प्रयोग की जाने वाली सभी सामग्री विशेष रूप से शुद्ध रखी गई है, जिससे वातावरण की पवित्रता बनी रहे और पूजा का मुख्य उद्देश्य पूरा हो सके। भूमि शुद्धिकरण के पश्चात 6 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा।


इस आयोजन में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, महामंत्री गिरीश कुमार बंसल सहित अन्य प्रमुख सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। यह परियोजना न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts