कॉफी शाॉप में फायरिंग करने वाला बदमाश भुठभेड़ के बाद अरेस्ट 

मेरठ। मवाना में रविवार रात कॉफी शॉप में घुसकर फायरिंग करने वाले आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी फायरिंग की घटना में वांछित था। पुलिस रात से ही इसकी तलाश कर रही थी।

दरअसल रविवार रात मवाना में कॉफी शॉप में घुसकर यश नाम के लड़के पर फायरिंग की गई थी। बुलेट पर सवार होकर आए तीन युवकों ने फायर किया। इसका मुख्य आरोपी मिकुल उर्फ हैप्पी पुत्र सुरेंद्र है। जिसकी पुलिस रात से तलाश कर रही थी। आरोपी फरार था। सोमवार को पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हुई है। उसके पैर में गोली लगी है।पुलिस सोमवार को कुड़ी कमलापुर नहर पुल में चैकिंग कर रही थी। तभी वहां बुलेट से दो युवक जा रहे थे। पुलिस ने चैकिंग के दौरान बाइक सवार युवकों को रोकने का इशारा किया। बाइक सवार तभी बोहदपुर गांव की तरफ भागे। पुलिस ने जब बुलेट सवारों का पीछा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की तरफ से आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई। जिसमें बुलेट पर सवार एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। व्यक्ति खेत में गिर गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मिकुल उर्फ हैप्पी भाटी पुत्र सुरेंद्र सिंह बताया। कहा कि वो सैफपुर करमचंद पुर हस्तिनापुर का रहने वाला है। वहीं दूसरे युवक की पहचान अनमोल भाटी पुत्र सेठपाल निवासी सैफपुर बताया। बदमाशों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल-32 बोर, एक जिन्दा व दो खोखा कारतूस, एवं एक बुलेट मोटर साईकिल रंग लाल बिना नम्बर प्लेट बरामद हुई। पुलिस ने घायल को अस्पताल मे ंभर्ती कराया। वहीं दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

वहीं पूरे मामले में एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल आरोपी हैप्पी उसका साथी अनमोल दोनों रविवार रात फायरिंग करने वाले मामले में नामजद आरोपी हैं। दोनों को अरेस्ट किया गया है मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts