मेरठ में महिला गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मेरठ। थाना ब्रहमपुरी पुलिस के द्वारा गांजा तस्कर महिला को 1630 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर गांजा तस्कर महिला अन्जू गुप्ता पत्नि कुलदीप गुप्ता नि0 271.2 डी सै3 माधवपुरम थाना ब्रहमपुरी मेरठ उम्र करीब 42 वर्ष ने अपने घर में गांजा छिपा रखा है।पुलिस ने उसके घर में छापा मारा। जहां से पुलिस केा तलाशी के दौरान 1630 ग्राम गाँजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा तस्कर महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। गांजा तस्कर महिला से बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
No comments:
Post a Comment