चीकू बढ़ला का चेन्नई के अस्पताल में निधन
जिला पंचायत सदस्य संजय गुर्जर की हत्या में आरोपी थे पूर्व प्रधान
मेरठ।मेरठ जिला पंचायत सदस्य संजय गुर्जर की हत्या में आरोपी पूर्व प्रधान चीकू बढ़ला की मंगलवार देर रात चेन्नई के अस्पताल में मौत हो गई। वह काफी समय से बीमारी थे और लीवर ट्रांसप्लांट के लिए भर्ती थे। बुधवार को चीकू के बड़े भाई पपीत बढ़ला ने बताया कि करीब एक साल से चीकू का स्वास्थ्य काफी खराब चल रहा था।
मेरठ में ईलाज से लाभ न होने पर उसे चेन्नई में लीवर ट्रांसप्लांट के लिए भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार देर रात उसका देहांत हो गया। बताया जाता है कि चिराग सिंह उर्फ चीकू बढ़ला का नाम जिला पंचायत सदस्य संजय गुर्जर की हत्या के बाद चर्चा में आया था।
कुख्यात बदन सिंह बद्दो, भूपेंद्र बाफर के साथी रहे चीकू बढ़ला पर हत्या, रंगदारी, लूट आदि कई मुकदमे दर्ज थे। उसकी पत्नी अर्चना सिंह परीक्षितगढ़ ब्लाक के ग्राम आलमगिरपुर बढ़ला का प्रधान रह चुकी हैं। इसके अलावा वर्तमान में अपराध की दुनिया से दूर रहते हुए चीकू बढ़ला अपने गांव में खेती कर अपनी जिंदगी गुजार रहे थे। वह राजनीति में भी सक्रिय थे। परीक्षितगढ़ के गांधी स्मारक देवनागरिक डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति में चीकू बढ़ला अध्यक्ष थे।
No comments:
Post a Comment